कैसे चलता है सुरक्षा प्लान डिस्ट्रीब्यूटर लॉगिन

गोपनीयता नीति

संस्करण 2026-10 · डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के अनुसार

हम कौन हैं

MilkOrder (milkorder.madhyam.tech, Powered by माध्यम) दूध और डेयरी डिस्ट्रीब्यूटर के लिए ऑर्डर, डिलीवरी, बिल और भुगतान की सेवा है। आपके डिस्ट्रीब्यूटर आपके डेटा के "डेटा फ़िड्यूशियरी" हैं; MilkOrder उनके लिए डेटा को प्रोसेस करता है।

हम क्या जानकारी लेते हैं

नाम, मोबाइल नंबर (जो डिस्ट्रीब्यूटर दर्ज करता है), आपकी दी हुई ईमेल, दुकान का नाम-पता, GSTIN (यदि हो), ऑर्डर-बिल-भुगतान का रिकॉर्ड, और सुरक्षा के लिए फ़ोन का प्रकार व IP पता। फिंगरप्रिंट या फ़ेस की जानकारी कभी हमारे पास नहीं आती — वह आपके फ़ोन में ही रहती है।

किस लिए

ऑर्डर लेना, बिल बनाना, भुगतान दर्ज करना और सूचना भेजना (ज़रूरी); पिछले ऑर्डर से अगले ऑर्डर का सुझाव (तेजस्वी, केवल आपकी अनुमति से); नई योजनाओं की जानकारी (वैकल्पिक)। हम आपका डेटा बेचते नहीं और विज्ञापन के लिए उपयोग नहीं करते।

कहाँ और कब तक

सारा डेटा भारत (Hostinger का भारत स्थित डेटा सेंटर) में रखा जाता है। खाता बंद होने या मिटाने के अनुरोध पर आपकी पहचान वाली जानकारी हटा दी जाती है; GST कानून के कारण बिल लगभग 8 वर्ष तक रखे जाते हैं। सुरक्षा लॉग 1 वर्ष तक रखे जाते हैं।

सुरक्षा

HTTPS एन्क्रिप्शन, हर डिस्ट्रीब्यूटर का डेटा डेटाबेस स्तर पर अलग, मंज़ूरी के बिना नया फ़ोन नहीं, फिंगरप्रिंट/फ़ेस से ऐप का ताला, और हर संवेदनशील काम का बदला न जा सकने वाला रिकॉर्ड।

आपके अधिकार

आप ऐप की प्रोफ़ाइल में जाकर अपना डेटा डाउनलोड कर सकते हैं, सुधार या मिटाने का अनुरोध कर सकते हैं, सहमति वापस ले सकते हैं, शिकायत कर सकते हैं और किसी व्यक्ति को नामांकित कर सकते हैं। हम 7 दिन में जवाब देने का प्रयास करते हैं (कानूनी सीमा 90 दिन)।

शिकायत अधिकारी

शिकायत अधिकारी, MilkOrder — grievance@madhyam.tech। संतुष्ट न हों, तो भारतीय डेटा संरक्षण बोर्ड में शिकायत कर सकते हैं।

उम्र

MilkOrder व्यापार के लिए है और केवल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है।